IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट में गेमचेंजर साबित होंगे ये दो खिलाड़ी, कप्तान पैट कमिंस ने बताया नाम

IND vs AUS: भारत के खिलाफ साल के अंत में खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं। उनके मुताबिक इस सीरीज में ऑलराउंडर्स की भी खास भूमिका होगी जो कि कभी भी मैच पलट सकते हैं।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को उम्मीद है कि इस साल के आखिर में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट श्रृंखला के दौरान ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और मिशेल मार्श गेंदबाजी का अधिक जिम्मा संभालेंगे।कमिंस चाहते हैं कि यह दोनों ऑलराउंडर नवंबर से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में टीम के अग्रणी तेज गेंदबाजों का कार्यभार साझा करें।

australia test team icc

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम (फोटो- ICC)

कमिंस ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि -'टीम में ऑलराउंडर होने से फायदा मिलता है। पिछले कुछ वर्षों में हम उनका उतना उपयोग नहीं कर पाए जितना हमने सोचा था। यह अच्छी बात है।लेकिन इन गर्मियों के सत्र में कुछ अलग हो सकता है। हम ग्रीन और मार्श को गेंदबाजी में थोड़ा अधिक जिम्मेदारी दे सकते हैं।'

End of Feed