IPL Auction: इन तीन खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Aaron Finch हैरान नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 23, 2022, 07:21 PM IST

Aaron Finch on IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर रनों की बारिश हुई। इन खिलाड़ियों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने बयान दिया है कि वो इन खिलाड़ियों के महंगे बिकने से हैरान नहीं हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

IPL 2023 Auction, Most expensive players: ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान आरोन फिंच शुक्रवार को आईपीएल की छोटी नीलामी में सैम करेन, बेन स्टोक्स और कैमरन ग्रीन को बड़ी रकम मिलने से हैरान नहीं हैं और उन्होंने कहा कि तीनों विश्व स्तरीय हरफनमौला हैं जो अपनी-अपनी टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं।

Aaron_Finch

आरोन फिंच (ICC)

इंग्लैंड के हरफनमौला करेन के लिए पंजाब किंग्स से 18.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगायी, जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्रीन दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने। उनके लिए मुंबई इंडियंस से 17.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

End of Feed