AUSW vs INDW 2nd T20: भारत को दूसरे टी20 में पटखनी देकर ऑस्ट्रेलिया ने बराबर की सीरीज

भारतीय महिला टीम को कैनबरा में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में पटखनी देकर ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। ऐसा रहा दूसरे मुकाबले के पल पल का हाल।

कैनबरा: जॉर्जिया वॉल (88) और बेथ मूनी (46) के बीच पहले विकेट के लिए 128 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने गुरुवार को यहां दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 19 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। वॉल और मूनी की पहले विकेट की साझेदारी भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी भागीदारी रही जिससे मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 163 रन बनाए।

India Women Cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI Domestic X)

9 विकेट पर 144 रन बना सकी टीम इंडिया

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की लेकिन इसके बावजूद 20 ओवर में नौ विकेट पर 144 रन ही बना सकी जिसमें हरमनप्रीत कौर ने 36, स्मृति मंधाना ने 31 और शेफाली वर्मा ने 29 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि किम गार्थ, अनाबेल सदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनू को दो-दो विकेट मिले। श्रृंखला निर्णायक मुकाबला शनिवार को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।

End of Feed