AUS vs SA 1st T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें Live Telecast की हर जानकारी

AUS vs SA 1st T20i Live Streaming in India: ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार (10 अगस्त 2025) को खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कैसे लाइव देखा जा सकता है।

Australia vs South Africa 1st T20 Live Telecast in India: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज़ रविवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला डार्विन के मैरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज खास होने वाली है, क्योंकि दोनों टीमें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।

AUS vs SA 1st T20 Live Streaming

ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका पहला टी20 लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- X)

ऑस्ट्रेलिया का शानदार फॉर्म

ऑस्ट्रेलिया हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे से लौटा है, जहां उन्होंने टी20आई सीरीज में 5-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास चरम पर है। टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल मार्श के हाथों में होगी, जो पिछले कुछ महीनों में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं।

End of Feed