Aus vs Pak 1st Test: दूसरा दिन रहा पाकिस्तान के नाम, इमाम और शहजाद कर हैं बल्लेबाजी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2023, 04:56 PM IST

Aus vs Pak 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीत पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन मिला-जुला रहा। 487 रन के जवाब में पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। टीम अब भी 355 रन पीछे है।

तेज गेंदबाज आमिर जमाल ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही पारी में छह विकेट लेने का कारनामा करके ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां 500 रन तक पहुंचने से रोका, जिसके बाद पाकिस्तान ने सतर्क शुरूआत करते हुए दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 53 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बनाए। ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने 90 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन जमाल ने 111 रन देकर छह विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 487 रन ही बनाने दिए। उसकी पहली पारी का आकर्षण सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का शतक रहा। उन्होंने पहले दिन 211 गेंद पर 164 रन की पारी खेली थी।

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-ICC)

पाकिस्तान की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 355 रन पीछे है। उसके बल्लेबाजों ने किसी तरह का जोखिम नहीं लिया। अब्दुल्ला शफीक (42) और इमाम उल हक (136 गेंद पर नाबाद 38) ने पहले टिकट के लिए 36.2 ओवर में 74 रन जोड़कर पाकिस्तान को सधी शुरुआत दिलाई। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने शफीक को वॉर्नर के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई।

End of Feed