AUS vs ENG 1st ODI: मलान का शतक हुआ बेकार, वॉर्नर-स्मिथ ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को जिताया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 17, 2022, 06:41 PM IST

England tour of Australia 2022, AUS vs ENG 1st ODI Match highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड के मैदान पर खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में गुरुवार को डाविड मलान ने शानदार शतक जड़ा लेकिन उसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के दम पर जीत दर्ज कर ली।

Australia vs England 1st ODI Match Highlights: टी20 विश्व कप 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें वनडे क्रिकेट में एक-दूसरे को चुनौती देने के लिए गुरुवार को पहली बार आमने-सामने आईं। एडिलेड के मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में काफी कुछ हुआ और अंत में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली। मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से डाविड मलान ने शतक जड़ा लेकिन ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

aus_eng_odi_AP

स्टीव स्मिथ ने भी दिया अहम योगदान (AP)

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की पारी डाविड मलान के इर्द-गिर्द घूमती रही। उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए जिससे वह 300 रन तक पहुंचने में नाकाम रहा। मलान के बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर नौवें नंबर के बल्लेबाज डेविड विली (नाबाद 34) का रहा। मलान ने 128 गेंदों पर 134 रन की आकर्षक पारी खेली जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनको हालांकि दूसरे छोर से मदद नहीं मिली जिसके कारण इंग्लैंड 9 विकेट पर 287 रन ही बना सका। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज कमिंस और स्पिनर एडम जंपा ने तीन-तीन विकेट लिए।

End of Feed