Marcus Stoinis Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्क्वॉड में शामिल दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

Marcus Stoinis Retirement: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। स्टोइनिस टीम के मजबूत खिलाड़ी थे और उन्हें टीम में भी शामिल किया गया था। वे अभी भी टी20 ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते रहने वाले हैं।

Marcus Stoinis Retirement: 19 फरवरी 2025 से खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। टीम के कप्तान पैट कमिंस का खेलना पहले ही मुश्किल नजर आ रहा है और इसी बीच स्क्वॉड में शामिल किए गए दिग्गज खिलाड़ी स्टोइनिस ने अचानक संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। स्टोइनिस बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और उनका खेलना तय माना जा रहा था लेकिन उनके संन्यास ने सभी को हिला कर रख दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है। स्टोइनिस ने फिलहाल केवल वनडे से संन्यास लिया है वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 फॉर्मेंट में खेलते रहेंगे।

Marcus Stoinis retirement

मार्कस स्टोइनिस रिटायरमेंट (फोटो- ICC)

स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान खेला था, जहां उन्होंने तीसरे वनडे में अपने तीन ओवरों में आठ रन बनाए और 11 रन दिए थे। अपने फैसले के बाद, उन्होंने अपने वनडे करियर पर विचार करते हुए इसे 50 ओवर के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना एक ‘अविश्वसनीय यात्रा’ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का उत्साहवर्धन करेंगे।

End of Feed