BAN vs AUS: कूपर कोनोली ने 149 रन बनाकर बचाई इज्जत, बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचा ऑस्ट्रेलिया

BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप की शर्म से खुद को बचा लिया। ओपनर कूपर कोनोली की 149 रन की मैराथन पारी ने कंगारुओं की लाज बचाई।

BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप की शर्म से खुद को बचा लिया। हालांकि सीरीज पर 2-1 से कब्जा बांग्लादेश का ही हुआ। पहली बार बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को किसी वनडे सीरीज में हराकर इतिहास रचा। रविवार 14 जून को खेले गए आखिरी मैच में ओपनर कूपर कोनोली की 149 रन की मैराथन पारी ने कंगारुओं की लाज बचाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 274 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। तौहीद हृदय ने 83 रन की शानदार पारी खेली। लिटन दास और मोसाद्देक हुसैन ने भी अर्धशतक जड़े और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेवियर बार्टलेट और मैथ्यू रेंशॉ ने दो-दो विकेट चटकाए। पहले दो वनडे जीतकर बांग्लादेश पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था और तीसरे मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरा था।

Australia (1)

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया (ICC)

End of Feed