AUS vs SA ODI: चोट से परेशान हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, मजबूरी में करने पड़े तीन बड़े बदलाव

Australia Cricket Team Changes: द.अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को मजबूरी में तीन बड़े बदलाव करने पड़े हैं। ये बदलाव 19 अगस्त से खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए किए गए हैं।

Australia Cricket Team Changes: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से पहले अपनी वनडे टीम में बदलाव किया है। स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन और पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर एरॉन हार्डी को टीम में शामिल किया गया है। ये बदलाव टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ियों मैट शॉर्ट, मिच ओवेन और लांस मॉरिस के बाहर होने के कारण किए गए हैं। यह तीन मैचों की सीरीज 19 अगस्त से केर्न्स में शुरू होगी।

Australia ODI Team AP

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम (फोटो- AP)

चोटिल खिलाड़ियों की स्थिति

मैट शॉर्ट हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियन में खेले गए व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान ट्रेनिंग में साइड इंजरी का शिकार हुए थे और अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज लांस मॉरिस पीठ दर्द से परेशान हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए पर्थ भेज दिया गया है।मिच ओवेन को दूसरे टी20I में हेलमेट पर गेंद लगने के बाद कंक्शन के पोस्ट लक्षण दिखाई दिए। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 12-दिन के कंकशन प्रोटोकॉल के कारण वे टी20 सीरीज का आखिरी मैच और पूरी वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे।

End of Feed