IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने की 16 साल के नेट गेंदबाजों की सराहना

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 21, 2023, 11:47 PM IST

भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मैच से पहले अभ्यास सत्र में कंगारू बल्लेबाजों को परेशान करने वाले 5 फुट लंबे नेट गेंदबाज समीर खान की तारीफ की है।

मोहाली: समीर खान सिर्फ पांच फीट के हैं और कुछ महीने पहले ही 16 बरस के हुए हैं। कपूरथला के इस 11वीं कक्षा के छात्र ने हालांकि गुरुवार को नेट सत्र के दौरान ऑस्ट्रेलिया के छह फीट चार इंच लंबे मार्कस स्टोइनिस को काफी परेशान किया। समीर ने लगभग 20 मिनट तक स्टोइनिस को बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी की और यह देखना शानदार था कि स्कूल के एक बच्चे ने अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज को परेशान किया। स्टोइनिस ने कई बार इस युवा तेज गेंदबाज को कहा,'अच्छी गेंदबाजी।'

Australia Cricket team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

समीर ने किया कंगारू गेंदबाजों को परेशान

समीर ने नेट सत्र के बाद कहा,'आज मैंने स्टोइनिस को पगबाधा भी किया। कोच ने मुझे किसी विशेष लाइन पर गेंदबाजी करने के लिए नहीं कहा था लेकिन मैंने अपनी स्वाभाविक गेंदबाजी की। उनको पीछे के पैर पर खेलने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी। मैंने गेंद डाली और ऊपर डाली। थोड़ा फंस रहे थे वह।' समीर को पंजाब के अंडर-19 खिलाड़ियों की संभावित सूची में जगह मिली है और उन्हें पिछले दो दिन से स्थानीय होटल में रखा गया है जिससे कि वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर सकें।

End of Feed