ZIM vs AUS 2nd ODI: ट्रेविस हेड के बल्ले के तूफान में उड़ा जिंबाब्वे, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में रौंदकर किया सीरीज पर कब्जा

ऑस्ट्रेलिया ने जिंबाब्वे को तीन मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 84 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल?

हरारे: ऑस्ट्रेलिया ने जिंबाब्वे को तीन मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 84 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। हरारे में खेले गए मुकाबले में मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की 84 गेंद में 112 रन की शतकीय, कूपर कोनोली की 78(69) और मिचेल मार्श की 53(63) रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 356 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 357 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम 48.3 ओवर में 272 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 84 रन के अंतर से जीत दर्ज करके मैच और सीरीज अपने नाम कर ली। ट्रेविस हेड को शानदार शतकीय पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ZIM vs AUS 2nd ODI: ट्रेविस हेड के बल्ले के तूफान में उड़ा जिंबाब्वे, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में रौंदकर किया सीरीज पर कब्जा

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई

टीम को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। 19वें ओवर में मार्श को मसाकादजा ने बोल्ड करके पहली सफलता जिंबाब्वे को दिलाई। मार्श 53(63) रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आतिशी बल्लेबाजी कर रहे ट्रेविस हेड का साथ देने कूपर कोनोली आए। उन्होंने हेड का शानदार तरीके से साथ दिया। हेड ने अपना शतक 75 गेंद में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से पूरा किया।

End of Feed