WI vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को दी करारी मात, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को ब्रिजटाउन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन 159 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ट्रेविस हेड को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारियों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ब्रिजटाउन: पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की शुरुआत जीत के साथ की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 159 रन के अंतर से मात दी। जीत के लिए चौथी पारी में 301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम जोश हेजलवुड के पंजे में फंसकर 141 रन पर ढेर हो गई। दसवें पायदान पर बल्लेबाजी करने आए शमर जोसेफ ने विंडीज के लिए 22 गेंद में 44 रन की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने 38 रन बनाए। हेजलवुड ने 43 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

Australia Cricket Team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 310 रन

End of Feed