Australia's New Women Captain: ऑस्ट्रेलिया ने किया एलिसा हीली के उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 में एलिसा हीली के उत्तराधिकारी के नाम का भी ऐलान हो गया है।

सिडनी: स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर सोफी मोलिनी को गुरुवार को अगले महीने वनडे विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया गया और इस घरेलू श्रृंखला के बाद वह एलिसा हीली की जगह सभी प्रारूपों में कप्तानी संभालेंगी। हीली ने घोषणा की थी कि भारत के खिलाफ खेलने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। भारत के खिलाफ वह तीन वनडे और एक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगी।

Sophie Molineux

सोफी मोलिनी(फोटो क्रेडिट ICC X)

भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की सभी प्रारूपों के लिए टीमों की घोषणा गुरुवार को की गई। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 15 फरवरी को सिडनी में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से शुरू होगा। बाकी दो मैच 19 और 21 फरवरी को क्रमशः कैनबरा और एडिलेड में खेले जाएंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज 24, 27 फरवरी और एक मार्च को खेली जाएगी। पहला मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में जबकि अगले दो मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले जाएंगे।

End of Feed