IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, टीम में हुआ बड़ा बदलाव

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एडिलेड में शुक्रवार 6 दिसंबर से खेली जाने वाले सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान एक दिन पहले कर दिया है। पर्थ टेस्ट में हार का सामना करने वाली एकादश में एक बदलाव हुआ है।

Australia Playing XI for Second Test: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से एडिलेड में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। डे-नाइट फॉर्मेट में पिंक बॉल से खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव हुआ है। पर्थ टेस्ट के दौरान चोटिल होने वाले जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलिया की एकादश में मौका मिला है। तकरीबन 18 महीने बाद बोलैंड ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा कमिंस ने मिचेल मार्श के एडिलेड टेस्ट में गेंदबाजी करने की पुष्टि की।

Australia Cricket team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

बोलेंड ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट पिछले साल एशेज सीरीज के दौरान खेलते नजर आए थे। उसके बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। जोश हेजलवुड की चोट ने उनके लिए प्लेइंग-11 के दरवाजे खोले हैं।

End of Feed