AUS vs IND: बॉर्डर-गावस्कर ट्र्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, एक नए स्पिनर को मिला स्थान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 11, 2023, 09:56 AM IST

Australia squad for india tour: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में खेली जाने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

मेलबर्न: भारत के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने जा रही 4 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा 22 साल के स्पिनर टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया है।

Australia-Cricket-Team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम(साभार AP)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम में टॉड मर्फी को एश्टन एगर और मिचेल स्वेपसन के साथ नाथन लॉयन के संभावित साझेदार के रूप में जगह दी है। शानदार अंदाज में अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज करने के बाद उन्हें टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है। मर्फी और टीम में शामिल किए गए अन्य स्पिनर्स को एडम जम्पा पर वरीयता दी गई है।

End of Feed