AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने गाबा टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, कमिंस की हुई वापसी और धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 12, 2022, 12:39 PM IST

South Africa tour of Australia 2022: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 नवंबर से तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पैट कमिंस की वापसी हो गई है जबकि धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बाहर हो गए हैं।

ब्रिसबेन: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से गाबा में शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाएंगे। हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और माइकल नेसर में से किसी को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

जोस हेजलवुड (एपी फाइल फोटो)

हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया में इस मैच में 419 रन से जीत दर्ज करके दो मैचों की श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया था। उसने पर्थ में पहला टेस्ट मैच 164 रन से जीता था।

End of Feed