AUS W vs PAK W, Women's World Cup 2025: बेथ मूनी के करिश्माई शतक ने छीनी पाकिस्तान के जबड़े से जीत, पाक ने पूरी की हार की हैट्रिक

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम बेथ मूनी के करिश्माई शतक की बदौलत पाकिस्तान को पटखनी देकर विमेंस वनडे विश्व कप 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज करके टॉप पर अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान हार की हैट्रिक पूरी करने के बाद अंक तालिका में आखिरी पायदान पर काबिज हो गई है। ऐसा रहा मैच के पल पल का रोमांच।

कोलंबो: अनुभवी बल्लेबाज बेथ मूनी के शानदार शतक और निचले क्रम की बल्लेबाज एलेना किंग के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला विश्व कप में बुधवार को यहां पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया। बाएं हाथ की स्पिनर नाशरा संधू (37 रन पर तीन विकेट), ऑफ स्पिनर रमीन शमीम (29 रन पर दो विकेट) और तेज गेंदबाज कप्तान फातिमा सना (49 रन पर दो विकेट) ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 76 रन पर सात विकेट कर दिया था लेकिन मूनी (109) ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी एलेना किंग (नाबाद 51) के साथ नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 106 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर नौ विकेट पर 221 रन तक पहुंचाया।

Beth Mooney and Alana King

बेथ मूनी और एलेना किंग

नौवें विकेट के लिए की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

End of Feed