AUS vs SCO, Australia vs Scotland 3rd T20 Match Live Streaming Online: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला स्कॉटलैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने सीरीज की शुरुआती दो मुकाबलों में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर हैं। वहीं, स्कॉटलैंड टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली जीत पर है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 62 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से हराया था और सीरीज में बढ़त हासिल की थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और दूसरे मुकाबले में 70 रन से हराकर जीत हासिल की और सीरीज पर कब्जा जमाया।
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Cricket Scotland Twitter)
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (Australia vs Scotland 3rd T20 Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शनिवार (07 सितंबर 2024) को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Australia vs Scotland 3rd T20 Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब ग्राउंडमें खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Australia vs Scotland 3rd T20 Match Time)
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस दोपहर 6.00 बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (Australia vs Scotland 3rd T20 Match On Tv)
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं होगा।
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Australia vs Scotland 3rd T20 Match Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
