AUS vs SA 3rd T20 Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

AUS vs SA 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: आज (16 August 2025) तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा व फाइनल टी20 मैच खेला जाना है। सीरीज इस समय बराबरी पर है, आज का रोमांचक मैच जो जीतेगा वही खिताब अपने नाम करेगा। इस मैच का आयोजन नए वेन्यू केर्न्स में होने वाला है। यहां हम जानेंगे ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट, केर्न्स के मैदान के आंकड़े और कैसा रहा है दोनों टीमों का सीरीज में ट्रैक रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2025
  • आज ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा व निर्णायक टी20 मैच
  • तीसरा टी20 मुकाबला केर्न्स में आयोजित किया जाएगा

AUS vs SA 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: मेजबान ऑस्ट्रेलिया और मेहमान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (Australia vs South Africa) के बीच आज तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 मुकाबला खेला जाएगा। ये सीरीज का निर्णायक व फाइनल मैच भी होगा क्योंकि दोनों टीमों ने सीरीज का एक-एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर किया है, अब आज अंतिम टी20 मैच में दोनों टीमें अपना पूरा दम लगाएंगी सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के लिए। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मुकाबला 17 रनों से जीता था, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर 53 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज को बराबर कर दिया था। आज होने वाला तीसरा टी20 मैच केर्न्स (Cairns) में खेला जाएगा। तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:45 बजे से शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में है। जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम की कप्तानी ऑलराउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) करेंगे।

AUS vs SA 3rd T20 Pitch Report Today Match.

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (Instagram/MitchMarsh/AidenMarkram)

तीन टी20 मैचों की इस द्विपक्षीय सीरीज के फाइनल व रोमांचक टी20 मुकाबले से पहले आंकड़ों के नजरिए से जानते हैं कि इन दोनों टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के आंकड़े कैसे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 27 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 18 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम सिर्फ 9 बार ऑस्ट्रेलिया को मात दी है जिसमें पिछले टी20 की जीत भी शामिल है। फिलहाल दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में दोनों टीमों के बीच अब तक इतिहास में 9 टी20 मुकाबले हो चुके हैं जिनमें 6 बार मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को विजय प्राप्त हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की जमीन पर जीतने में सफल हो पाई है।

End of Feed