AUS Vs SA 1st T20 Match Toss Live: द.अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

AUS Vs SA 1st T20 Match Toss Live, Australia Vs South Africa 1st 20-20 Match Toss Timing (ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 क्रिकेट टॉस लाइव, आज का टॉस कौन जीता): ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसमें टॉस किसने जीता है।

AUS Vs SA 1st T20 Match Toss Live: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज़ रविवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला डार्विन के मैरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज खास होने वाली है, क्योंकि दोनों टीमें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।ऑस्ट्रेलिया हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे से लौटा है, जहां उन्होंने टी20आई सीरीज में 5-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास चरम पर है। टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल मार्श के हाथों में होगी, जो पिछले कुछ महीनों में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस मैच में टॉस किसने जीता है।

AUS vs SA Toss update

ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका टॉस अपडेट (फोटो- AP/X)

कब खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका पहला टी20 मैच? (AUS vs SA 1st T20 Date and time)

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच खेला जा रहा पहला टी20 मैच 10 अगस्त 2025 को दोपहर 2:45 बजे शुरू होगा।

End of Feed