AUS vs PAK Match Toss Update: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जा रहा है जहां पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यह मुकाबला पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज में 1-1 की बराबरी पर खड़ी दोनों टीम की नजर इस निर्णायक मुकाबले को जीतने पर होगी। खासतौर से नए कप्तान मोहम्मद रिजवान के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी अगर वह सीरीज जीतने में कामयाब हो जाते हैं।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (साभार-PCB/CA)
पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक तरीके से दो विकेट से जीता था जबकि दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए मेजबान टीम को 8 विकेट से पटखनी दी थी। दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी उसको देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला बिल्कुल आसान नहीं होने वाला है। दूसरे मैच में सैम अयूब ने 82 और अब्दुल्ला शफीक ने 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी जबकि हारिस रउफ ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। एक बार फिर पाकिस्तान से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टॉस का समय (AUS vs PAK Toss Time)
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज के मैच का टॉस शाम 8.30 बजे हो गया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टॉस की जगह (AUS vs PAK Toss Venue)
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज का मुकाबला पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान आज का टॉस किसने जीता (AUS vs PAK Toss Win Today)
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज के मैच का टॉस पाकिस्तान कप्तान मोहम्मद रिजवान ने जीता और उन्होंने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
