कराची: वीजा और पासपोर्ट से जुड़े मसलों के कारण ऑस्ट्रेलिया गई पाकिस्तान की सीनियर टीम के पास चिकित्सक नहीं है जबकि अंडर-19 टीम बिना टीम मैनेजर के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंची है।ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए सोहेल सलीम को टीम का आधिकारिक चिकित्सक नियुक्त किया गया था लेकिन वह अभी तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी डॉक्टर सलीम के लिए वीजा हासिल करने का प्रयास कर रहा है। वीजा मिलने के तुरंत बाद ही वह पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम से जुड़ जाएंगे।’
