AUS vs PAK 2nd T20 Live Streaming: कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

AUS vs PAK 2nd T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले को यदि आप देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

AUS vs PAK 2nd T20 Live Streaming: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला ब्रिसबेन गाबा में खेला जाएगा और भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 29 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 7-7 ओवर के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए और उसके बाद पाकिस्तान की टीम को 64 रन पर रोक दिया।

AUS vs PAK Live Streaming

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

पाकिस्तान के पास सीरीज में वापसी करना का आखिरी मौका है। वनडे सीरीज जीतकर पहुंचे पाकिस्तान के बल्ल्बाजों का प्रदर्शन पहले टी20 में अच्छा नहीं रहा। टीम एक वक्त 24 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी।

End of Feed