AUS vs PAK: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज चोट के चलते बाहर

Abrar Ahmed ruled out of AUS vs PAK 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद बाहर हो गए हैं। वे प्रेक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

Abrar Ahmed ruled out of AUS vs PAK 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार गेंदबाज अबरार अहमद पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। मिस्ट्री स्पिनर को इस सप्ताह की शुरुआत में एक दौरे के खेल के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। इसके बाद उनका अगले दो मैचों में खेलने पर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

Abrar ahmed

अबरार अहमद (फोटो- ICC Twitter)

रविवार को पीसीबी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अबरार टीम के साथ रहेंगे और पर्थ में इलाज कराएंगे। फिर उन्हें रिहेबिलेशन से गुजरना होगा और बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले उनका पुनर्मूल्यांकन होगा। पीसीबी ने अभी तक उन्हें मेलबर्न या सिडनी में खेलने से इंकार नहीं किया है, लेकिन स्पिन स्टॉक को मजबूत करने के लिए साजिद खान को बुलाया है।

End of Feed