
AUS vs NZ, World Cup 2023,Match Highlights: रोमांचक मैच में 5 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड ने भी दिखाया दम
AUS vs NZ Live Score Online, Australia vs New Zealand World Cup Live Cricket Score: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 27वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 4 रनों से मात दे दी है।389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की और 5 ओवर में ही 50 रन बना दिए। टीम के ओपनर डेवोन कॉन्वे बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे लेकिन मिचेल स्टार्क ने उन्हें शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रचिन रवींद्र ने एक बार फिर से अपना जौहर दिखाया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब कुटाई की। रवींद्र ने 116 रनों की पारी खेली लेकिन पैट कमिंस की बॉल को वो बाउंड्री के पार नहीं ले जा पाए और कैच आउट हो गए। रचीन के विकेट के बाद जिमी निशम ने मोर्चा संभाला और धमाकेदार पारी खेली। हालांकि वे टीम को जीत की ओर नहीं ले जा पाए। वे आखिरी ओवर में रनआउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जेम्पा ने 3 विकेट झटके। इसके अलावा हेजलवुड और पैट कमिंस के हाथों में भी दो-दो सफलताएं आई।