IND vs AUS 1st T20 Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन कैनबरा के मानुका ओवल में किया जाएगा। इस मैच में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के पास है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आयोजन किया गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में भारतीय टीम हार का बदला लेना चाहेगी और जीत के साथ दमदार शुरुआत करना चाहेगी। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match Date)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला मुकाबला बुधवार, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match Venue)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला कैनबरा के मानुका ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match Timing)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा दूसरे यानी 1.15 बजे हो जाएगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match On TV)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs IND Match Live Streaming)
यदि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।
बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबले (AUS vs IND Match Live Free)
अगर आप इस मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश होना चाहिए। डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर आप इसे बिना सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs AUS T20 Squads)
इंडिया टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर
ऑस्ट्रेलिया टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1–3), ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (गेम 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (गेम 4–5), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (गेम 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (गेम 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा
