SL A vs IND A, 1st Unofficial Test: आकिब नबी ने बरपाया कहर, इंडिया-ए ने पहली पारी में हासिल की 170 रन की बढ़त

इंडिया-ए ने तेज गेंदबाज आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पहले अनाधिकारिक टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 170 रन की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसा रहा मैच के तीसरे दिन के खेल का हाल।

गॉल: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने दूसरी नयी गेंद से चार विकेट चटकाये जिसकी मदद से भारत ए ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ए पर 170 रन से बढ़त बना ली। दो विकेट पर 113 रन से आगे खेलते हुए श्रीलंका ए ने पांच विकेट पर 300 रन बना लिये थे जिसके बाद नबी ने दूसरी नई गेंद से उम्दा स्पैल डालते हुए मेजबान टीम को 330 रन पर आउट कर दिया।

India A Cricket team

इंडिया ए क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

नबी ने चटकाए 58 रन देकर चार विकेट

End of Feed