IND vs NZ ODI: प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई पहले तीन वनडे के लिए टीम में एंट्री

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज के शुरुआत तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव का ऐलान कर दिया है। चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह इस खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री।

मुंबई: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज के शुरुआत तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की एंट्री हुई है। आकिब को इससे पहले सीरीज के आखिरी दो एकदिवसीय मुकाबलों के लिए टीम में जगह दी गई थी लेकिन अब वो सीरीज के पांचों मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे।

Auqib Nabi

आकिब नबी (फोटो क्रेडिट BCCI)

पांचों मैच के लिए वनडे टीम का हिस्सा होंगे आकिब नबी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा। आकिब की सीरीज के पहले तीन वनडे के लिए टीम में एंट्री का ऐलान करते हुए बीसीसीआई ने कहा, पुरुषों की चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए घोषित टीम में आकिब नबी को शामिल किया है। दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज को पूर्व में घोषित टीम में चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था। लेकिन अब वो वनडे सीरीज के शुरुआत से ही टीम का हिस्सा होंगे।

End of Feed