Asia Cup 2025 Full Schedule Date & Venue: ऐसा है एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल, जानिए कौन सी टीम कब और कहां खेलेगी मैच

Asia Cup 2025 Full Schedule Annaunced: भारत की मेजबानी में एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में 9 से 28 सितंबर के बीच होने जा रहा है। जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

Asia Cup 2025 Schedule: एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप 2025 के शेड्यूल का आधिकारिक तौर पर शनिवार 26 जुलाई को कर दिया। टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में 9 से 28 सितंबर के बीच होगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें हैं। ग्रुप दौर के मैच 9 से 19 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-दो टीमें सुपर फोर राउंड में एक दूसरे से भिड़ेंगी। सुपर फोर राउंड के मैच 20 से 26 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।

Asia Cup 2025 Full Schedule

एशिया कप 2025 पूरा कार्यक्रम (फोटो क्रेडिट ACC)

14 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला( Asia Cup 2025 India vs Pakistan Match Date)

टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच भिड़ंत के साथ होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 सितंबर, 2025 को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम 19 सितंबर को ग्रुप दौर में अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ अबु धाबी खेलेगी।

End of Feed