IND vs PAK: भारत के खिलाफ भिड़ंत से पहले बाबर ने भरी हुंकार, जानिए पाकिस्तानी कप्तान ने क्या कहा?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 1, 2023, 08:13 PM IST

IND vs Pakistab पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 से पहले होने वाले मुकाबले जानिए क्या कहा? जानिए क्यों है उन्हें इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

पल्लेकेली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का महामुकाबला शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेली में खेला जाएगा। पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसकों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। भारत और पाकिस्तान की टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद एक दूसरे के सामने होंगी। लेकिन बारिश दोनों टीमों और प्रशसकों के अरमानों पर पानी फेर सकती है। ऐसे में इस महामुकाबले की पूर्व संध्या पर मेजबान टीम के कप्तान बाबर आजम ने हुंकार भरते हुए कहा है कि कोई भी टीम कम नहीं है और पाकिस्तानी टीम शनिवार को भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

Babar Azam PC

बाबर आजम भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए

हमें भी है मुकाबले का बेसब्री से इंतजार

End of Feed