Asia Cup 2023: बारिश बन रही है विलेन, कोलंबो से डाम्बूला शिफ्ट किए जा सकते हैं सुपर-4 राउंड के मुकाबले

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 3, 2023, 07:10 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच पल्लेकल में खेले गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद सुपर फोर राउंड के मैचों पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। ऐसे में एसीसी मैचों को कोलंबो में बाढ़ की स्थिति के बीच डाम्बूला शिफ्ट करने पर चर्चा कर रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला?

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलंबों में बारिश की वजह से बन गए हैं बाढ़ जैसे हालात
  • सुपर फोर के मुकाबले यहीं खेले जाने थे
  • बारिश की वजह से इन मैचों को डाम्बूला शिफ्ट किया जा सकता है, चल रही है एसीसी की बैठक

कैंडी: बारिश एशिया कप 2023 में फैन्स के लिए विलेन बनती जा रही है। भारत पाकिस्तान के बीच शनिवार को कैंडी में खेले गए मुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब सुपर फोर राउंड के मैचों पर भी पारी फिरता दिख रहा है। राजधानी कोलंबों में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में इस समस्या से बाहर निकलने के लिए एसीसी की बैठक कैंडी में चल रही है। टाइम्स नाउ संवाददाता अंकन केर की एक्सक्लूजिव रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में मैचों को कोलंबो से स्थानांतरित करने के मुद्दे पर गहन चर्चा हो रही है। चर्चा मैचों को कैंडी या डाम्बूला कहां शिफ्ट किया जाए इस पर हो रही है। लॉजिस्टिक्स राह का सबसे बड़ा रोड़ा बनता दिख रहा है।

Asia Cup 2023

एशिया कप 2023 पल्लेकल क्रिकेट स्टेडियम

कोलंबो में बन रही है बाढ़ जैसी स्थिति, डाम्बूला शिफ्ट हो सकते हैं मैच

End of Feed