Asia Cup 2023 Final Match Weather Update: एशिया कप का रोमांचक धीरे-धीरे बढ़ता रहा है। टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गई। इसको ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले के वेन्यू में बदलाव किया जा सकता है। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर 2023 को श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन एयीसी के सूत्रों के अनुसार, एशिया कप का खिताबी मुकाबला कोबलो में नहीं, बल्कि कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तय समय पर खेला जाएगा। हालांकि, खिताबी मुकाबले के वेन्यू में बदलाव को लेकर एसीसी की ओर से कोई अधिकारी बयान नहीं आया है। बता दें कि बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान का मुकाबला तय दिन नहीं खेला जा सका है।
एशिया कप के खिताबी मुकाबला का वेन्य बदल सकता है। (फोटो- Pakistan Cricket Twitter)
फाइनल के लिए है रिजर्व डे
बारिश को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने एशिया कप के खिताबी मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। अगर इस दिन बारिश होती है तो यह मुकाबला रिजर्व डे यानी 18 सितंबर को खेला जाएगा और नए चैम्पियन की तलाश खत्म करेगी।
रिजर्व डे में निकले का भारत-पाक मैच का परिणाम
एशिया के सबसे रोमांचक मुकाबले यानी भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। लीग मुकाबले के दौरान भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। वहीं, सुपर फोर में भी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गई। हालांकि, इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया था। अब इस मैच का परिणाम रिजर्व डे निकलेगा।
