Ashes 2025: मैदान पर कदम रखते ही उस्मान ख्वाजा रचेंगे इतिहास, इस सदी में पहली बार होगा ऐसा कारनामा

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अगर इस टेस्ट का हिस्सा बनते हैं, तो पिछले 40 साल में अपने तरह के अकेले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होंगे।

एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के संभावित चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अगर ख्वाजा इस टेस्ट मैच का हिस्सा बनते हैं, तो वह पिछले 40 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 39 साल के पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनकर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाएंगे।

Usman Khwaja ANI

उस्मान ख्वाजा (फोटो- ANI)

जन्मदिन से ठीक पहले इतिहास रचने का मौका

उस्मान ख्वाजा 18 दिसंबर को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। एडिलेड टेस्ट, जो 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है, अगर वह खेलते हैं, तो यह उपलब्धि उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगी। पिछले 40 सालों में कोई भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 39 साल की उम्र में टेस्ट कैप नहीं पहन सका है।

End of Feed