मोईन अली ने जड़ा विकेटों का दोहरा शतक, हुई डबल धमाल मचाने वाले इंग्लिश क्रिकेटर्स के क्लब में एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 8, 2023, 12:07 AM IST

इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने एशेज सीरीज के लीड्स में खेल जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में विकेटों का दोहरा शतक जड़ते ही इंग्लिश ऑलराउंडर्स के एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली।

Moeen Ali 200 test wicket: लॉर्ड्स टेस्ट में खेले गए एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में उंगली में चोट की वजह से नहीं खेल पाने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली ने लीड्स में शानदार वापसी की। मैच के दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में जल्दी-जल्दी मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के विकेट चटकाकर मोईन ने न केवल अपनी टीम की मैच में वापसी कराई बल्कि टेस्ट में विकेटों का दोहरा शतक भी पूरा कर लिया।

Steve Smith Moeen Ali

स्टीव स्मिथ के विकेट का जश्न मनाते मोईन अली

टेस्ट में 200 विकेट चटकाने वाले तीसरे इंग्लिश स्पिनर

End of Feed