Ashes 2023: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, मोईन बाहर-इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 27, 2023, 07:45 PM IST

मेजबान इंग्लैंड ने बुधवार से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जाने वाल एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। चोटिल मोईन अली की जगह युवा तेज गेंदबाज पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है।

लंदन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में 2 विकेट के अंतर से हार के बाद मेजबान इंग्लैंड सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। बुधवार से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर मेजबान टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया।

Ashes 2023: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, मोईन बाहर-इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

जोश टंग पर जताया है भरोसा

पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए ऑफ स्पिनर मोईन अली प्लेइंग-11 में जगह बना पाने में नाकाम रहे हैं। उनकी जगह वॉर्सेस्टरशर के तेज गेंदबाज जोश टंग को एकादश में शामिल किया गया है। पहला टेस्ट दो विकेट से हारने वाली इंग्लैंड टीम में हुए यह एकमात्र बदलाव है। जोश टंग ने पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। एशेज टेस्ट में उन्हें मार्क वुड , क्रिस फोक्स और मैथ्यू पॉट्स पर तरजीह दी गई है।

End of Feed