किसी ने एक शब्द नहीं कहाः आईपीएल के अगले चेयरमैन धूमल का गांगुली को लेकर बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:49 PM IST

Arun Dhumal, Sourav Ganguly, BCCI: आईपीएल के अगले चेयरमैन अरूण धूमल ने शुक्रवार को सौरव गांगुली को बोर्ड अध्यक्ष के तौर पर दूसरा कार्यकाल नहीं दिये जाने के संबंध में चीजें साफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ ‘किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा’ था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) निवर्तमान कोषाध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले चेयरमैन अरूण धूमल ने शुक्रवार को सौरव गांगुली को बोर्ड अध्यक्ष के तौर पर दूसरा कार्यकाल नहीं दिये जाने के संबंध में चीजें साफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ ‘किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा’ था।

SOURAV_GANGULY

सौरव गांगुली (ICC)

बीसीसीआई के अगले कार्यकाल के अधिकारी पदों के लिये नामांकन भरे जा चुके हैं और 18 अक्टूबर को उन्हें निर्विरोध चुन लिया जायेगा। विश्व कप विजेता रोजर बिन्नी अध्यक्ष पद पर गांगुली की जगह लेंगे जबकि जय शाह सचिव बने रहेंगे। राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष पद पर एक और कार्यकाल मिलेगा। आशीष शेलार नये कोषाध्यक्ष होंगे और देवाजीत सैकिया नये संयुक्त सचिव होंगे।

End of Feed