एक कैलेंडर ईयर में भारत के सबसे सफल बॉलर बने अर्शदीप, टूट गया भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह ने दूसरे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और दो विकेट झटके। इस स्पेल के दम पर अर्शदीप ने अपने साथी खिलाड़ी भुवनेश्वर का चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। भुवी ने साल 2022 में एक साल में सबसे ज्यादा 37 विकेट चटकाए थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दूसरे टी20 मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप ने चार ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स के विकेट शामिल थे। अर्शदीप, 150 T20I विकेट पूरा करने से केवल दो कदम दूर हैं। उन्होंने भुवी का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इस साल 24.78 के औसत और 9.25 के इकॉनमी रेट से 38 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 51 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

arshdeep singh

अर्शदीप सिंह (साभार-X)

इससे पहले, भुवनेश्वर ने साल 2022 में 32 मैचों में 19.56 के औसत से 37 विकेट लिए थे, जिसमें दो बार उन्होंने फोर-फर और एक बार फाइफर झटका था। हालांकि, एक कैलेंडर ईयर में T20I में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पेसर जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने 2022 में 39 विकेट लिए थे।

End of Feed