IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने विकेटों का चौका जड़कर की भारतीय पेसर्स के एलीट क्लब में एंट्री

बांए हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में चार विकेट चटकाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स के स्पेशल पन्ने में दर्ज करा लिया है।

ऑकलैंड: भारतीय टीम के अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह वनडे क्रिकेट में भी अपनी मजबूत पहचान बनाते जा रहे हैं। बुधवार को भारत के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी। युवा गेंदबाजों के दल की अगुआई अर्शदीप सिंह ने की और मैच में सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम को 40.2 ओवर में 185 रन पर ढेर कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर पर शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत अर्शदीप ने भारतीय गेंदबाजों के एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है।

Virat Kohli Arshdeep Singh

विराट कोहली और अर्शदीप सिंह (फोटो क्रेडिट BCCI X)

विकेटों का चौका जड़ने वाले चौथे भारतीय पेसर

End of Feed