IPL 2025 ऑक्शन से पहले रणजी में चमके अर्जुन तेंदुलकर, 5 विकेट हॉल लेकर मचाई सनसनी

Arjun Tendulkar 5 wicket haul: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी 2024 में 5 विकेट हॉल ले लिया है और अपनी गेंदबाजी से सभी को जमकर इंप्रेस किया है।

Arjun Tendulkar 5 wicket haul: गोवा के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार, 13 नवंबर को गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी ग्राउंड, पोरवोरिम में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ राउंड 5 के पहले दिन रणजी ट्रॉफी में अपना पहला पांच विकेट लिया। तेंदुलकर ने अरुणाचल प्रदेश की बल्लेबाजी लाइन अप को तहस-नहस कर दिया और उन्हें 84 के कम स्कोर पर आउट कर दिया।

arjun tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर (फोटो- IPL/BCCI)

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 5/25 के आंकड़े दर्ज किए और अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला पांच विकेट लिया। तेंदुलकर ने अरुणाचल के कप्तान नबाम अबो के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को उलटा कर दिया, क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही ओवर में नबाम हचांग के स्टंप उखाड़ दिए और उन्हें शून्य पर आउट कर दिया।

End of Feed