पाकिस्तान का पूर्व धाकड़ पेसर सीमित ओवरों की टीम का कोच बनने को तैयार

पाकिस्तान का पूर्व धाकड़ तेज गेंदबाज गैरी कर्स्टन की जगह टीम का वनडे और टी20 फॉर्मेट का नया कोच बनने को तैयार है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने उन्हें इसके लिए मना लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीसीबी को मिला व्हाइट बॉल का नया हेड कोच
  • अकीब जावेद को पीसीबी अध्यक्ष ने मनाया
  • जिंबाब्वे दौरे पर मिल सकती है जिम्मेदारी

लाहौर: मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को पाकिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे से पहले सफेद गेंद प्रारूप (टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय) में मुख्य कोच नियुक्त किए जाने की प्रबल संभावना है। पाकिस्तान 24 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए जिम्बाब्वे की यात्रा करेगा।

Rameez Raja Aqib Javed

रमीज राजा और अक़ीब जावेद (साभार Aqib Javed)

अकीब जावेद कोच बनने के लिए है तैयार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि जावेद टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उन्हें मना लिया है। सूत्र ने कहा,'पाकिस्तानी टीम सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टी20 मैच खेलने के बाद हरारे के लिए उड़ान भरेगी। ऐसे में नए मुख्य कोच जिम्बाब्वे में उनके साथ जुड़ेंगे।'

End of Feed