विजय मर्चेंट ट्रॉफी: राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय का कर्नाटक के संभावित खिलाड़ियों में चयन

राहुल द्रविड़ ने छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम के संभावित खिलाड़ियों में चयन हुआ है। जानिए क्या करते हैं अन्वय द्रविड़?

KEY HIGHLIGHTS
  • अन्यव हैं राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे
  • विकेटकीपर बल्लेबाज हैं अन्वय
  • अंडर-14 में रह चुके हैं कर्नाटक के कप्तान

बेंगलुरू: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को छह दिसंबर से शुरू हो रही विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिये कर्नाटक के संभावित खिलाड़ियों में चुना गया है। अन्वय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनका 35 संभावित खिलाड़ियों में शामिल तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में नाम शामिल है उनके अलावा दो आदित्य झा और जॉय जेम्स हैं।

Rahul Dravid Anvay Dravid

राहुल द्रविड़ और अन्वय द्रविड़

अंडर-14 टीम के कप्तान रहे थे अन्वय

पिछले साल इंटर स्टेट टूर्नामेंट में कर्नाटक की अंडर-14 टीम की कप्तानी करने वाले अन्वय ने केएससीए अंडर 16 अंतर जोन टूर्नामेंट में टुमकुर जोन के खिलाफ बेंगलुरू जोन के लिये नाबाद 200 रन बनाये थे। उनके बड़े भाई समित फिलहाल वडोदरा में बड़ौदा के खिलाफ कूच बेहार ट्रॉफी में कर्नाटक के लिये खेल रहे हैं।

End of Feed