पारी में 10 विकेट नहीं, कुंबले ने इस विकेट को बताया सबसे स्पेशल

Anil Kumble Test Debut: अनिल कुंबले ने 9 अगस्त 1990 को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और यहीं से एक लीजेंड की कहानी शुरू हुई। भारत के 192वें टेस्ट खिलाड़ी बने कुंबले ने डेब्यू मैच में ही अपनी छाप छोड़ दी।

Anil Kumble Test Debut: आज से तकरीबन 36 साल पहले भारतीय क्रिकेट को अपना सबसे बड़ा स्पिन हीरो मिला था। 9 अगस्त 1990 को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ अनिल कुंबले ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था और यहीं से एक लीजेंड की कहानी शुरू हुई। टेस्ट कैप मिलने से पहले कुंबले 25 अप्रैल 1990 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू कर चुके थे। लेकिन मैनचेस्टर का वो दिन उनके लिए सबसे खास था। भारत के 192वें टेस्ट खिलाड़ी बने कुंबले ने डेब्यू मैच में ही अपनी छाप छोड़ दी।

Anil Kumble

अनिल कुंबले (फोटो साभार- @anilkumble1074)

आज भी याद है एलन लैंब का विकेटडेब्यू टेस्ट की पहली पारी में कुंबले ने 43 ओवर में 3 विकेट लिए। इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्हें विकेट नहीं मिला, लेकिन उस मैच में उन्होंने जो पहला टेस्ट विकेट लिया वो आज भी उनके दिल के सबसे करीब है। X पर पोस्ट करके कुंबले ने इस दिन को याद किया। उन्होंने लिखा, "आज से 36 साल पहले मुझे भारत के लिए 192वीं टेस्ट कैप मिली थी। एलन लैंब का विकेट लेना एक शानदार सफर की शुरुआत थी, जिसे मैं आज भी बहुत संजोकर रखता हूं। इस सफर और इसमें साथ देने वाले हर शख्स के लिए आभारी हूं।"

End of Feed