मेरी पत्नी को लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं: टूटे हुए जबड़े के साथ बॉलिंग पर बोले अनिल कुंबले

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2023, 06:09 PM IST

Anil Kumble on his broken jaw incident: अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने जब 2002 के एंटीगा टेस्ट में टूटे हुए जबड़े के साथ वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला लिया तो उनकी पत्नी चेतना को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं। उस समय कैरेबियाई टीम में ब्रायन लारा जैसे बल्लेबाज थे जिन्हें कुंबले सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वियों में से एक मानते हैं ।उनके पास एक गेंद के लिये तीन शॉट हुआ करते थे।

भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने जब 2002 के एंटीगा टेस्ट में टूटे हुए जबड़े के साथ वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला लिया तो उनकी पत्नी चेतना को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं। उस समय कैरेबियाई टीम में ब्रायन लारा जैसे बल्लेबाज थे जिन्हें कुंबले सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वियों में से एक मानते हैं ।उनके पास एक गेंद के लिये तीन शॉट हुआ करते थे।

Anil Kumble on his broken jaw incident and wife reaction

अनिल कुंबले (Twitter/Instagram)

इसके बावजूद कुंबले ने ऐसा साहसिक फैसला लिया और टूटे हुए जबड़े के साथ लगातार 14 ओवर डाले और लारा को भी आउट किया। कुंबले ने जियो सिनेमा को दिये एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मैने अपनी पत्नी चेतना को बताया और कहा कि मुझे आपरेशन के लिये भारत लौटना है। उसने बेंगलुरू में सब व्यवस्था कर दी।’’

End of Feed