आरसीबी कोच एंडी प्लावर ने बताया क्यों संघर्ष कर रही है आरसीबी की टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2024, 04:28 PM IST

RCB Head Coach: आईपीएल 2024 में भी आरसीबी की शुरुआत खराब हुई है। अब तक खेले गए 5 में से 4 मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। चौथी हार से निराश टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने अपनी टीम की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. आरसीबी का खराब प्रदर्शन जारी
  2. 5 में से 4 मुकाबलों में मिली है हार
  3. कोच एंडी फ्लावर ने उठाया बल्लेबाजों पर सवाल

RCB Head Coach: आईपीएल 2024 में भी आरसीबी का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। अब तक खेले गए 5 मैच में उसे 4 में हार का सामना करना पड़ा। चार हार से निराश मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने चौथी हार के बाद कहा कि विराट कोहली की शानदार फॉर्म के बावजूद रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज ‘फॉर्म और आत्मविश्वास’ को लेकर जूझ रहे हैं। कोहली (113) के शानदार शतक के बावजूद आरसीबी तीन विकेट पर 183 रन ही बना सका जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की 58 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी की बदौलत जीत दर्ज की।

andy flower

एंडी फ्लावर (साभार-IPL)

फ्लावर ने शनिवार को मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने पांच में से एक मैच जीता है और कोई भी टीम ऐसी स्थिति में नहीं होना चाहती है। हां, हमारी बल्लेबाजी में कुछ समस्याएं हैं। विराट शानदार फॉर्म में हैं लेकिन अन्य खिलाड़ी फॉर्म और आत्मविश्वास के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’’

End of Feed