आयरलैंड ने टी20 विश्व कप 2022 में बुधवार को बड़ा उलटफेर किया। आयरलैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में इंग्लैंड जैसी धाकड़ टीम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 19.2 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई। कप्तान एंड्रयू बलबिरनी ने 47 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। हैरी टकर ने 27 गेंदों में 34 रन बनाए। आयरलैंड ने अपने अंतिम सात विकेट महज 25 रन जोड़कर गंवा दिए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड खराब शुरुआत से जूझता रहा। इंग्लैंड ने जब 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाए थे तो बारिश आ गई और फिर आगे का खेल नहीं हो पाया। ऐसे में डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार इंग्लैंड को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा।
'टूर्नामेंट जीतने के दावेदार...', इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान ने दिया धाकड़ बयान
- Agency by: Agency
- Updated Oct 26, 2022, 04:10 PM IST
Andrew Balbirnie on Ireland vs England T20 World Cup Match: आयरलैंड ने टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 राउंड में इंग्लैंड को शिकस्त दी। कप्तान एंड्रयू बलबिरनी ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जानिए, इंग्लैंड को हराने के बाद बलबिरनी ने क्या कुछ कहा?
End of Feed
