WI vs ENG T20: टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, 2 साल बाद अचानक हुई रसेल की वापसी

Andre Russell returns to West Indies Team: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो चुका है। इसमें आंद्रे रसेल की 2 साल बाद टीम में वापसी हुई है।

Andre Russell returns to West Indies Team: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए मेजबान टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की वापसी है। रसेल पिछले 2 साल से टीम के सेटअप से बाहर चल रहे थे लेकिन इस सीरीज के लिए उन्हें अचानक टीम के प्लान में शामिल कर दिया गया है।

Andre Russell

आंद्रे रसेल (फोटो- ICC Twitter)

वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं ने अगस्त में घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज की तुलना में टीम में कई बदलाव किए हैं।सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स, ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि 21 वर्षीय ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड और बाएं हाथ के ऑफ स्पिनर गुडाकेश मोती को अनुभवी खिलाड़ी निकोलस पूरन और जेसन होल्डर को भी टीम में जगह दी गई है।

End of Feed