IPL 2023: कौन है दिल्ली कैपिटल्स के अमन हाकिम खान जिन्होंने खींचा रिकी पोंटिंग का ध्यान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2023, 09:43 PM IST

Ricky Ponting, Delhi Capitals IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को आईपीएल 2023 सीजन को लेकर खुलकर बातें की और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी की कैसे भरपाई होगी ये भी बताया। इसके अलावा उन्होंने अमन हाकिम खान की चर्चा भी की जिन्होंने उनका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को यहां कहा कि चोटिल ऋषभ पंत की जगह को नहीं भरा जा सकता है और कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो उनके जैसा प्रभाव छोड़ सके। पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में घायल होने वाले पंत अनिश्चित काल के लिए बाहर हैं और पोंटिंग चाहते हैं कि उनका यह पसंदीदा खिलाड़ी घरेलू मैचों के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के डग आउट में मौजूद रहे।

ricky ponting and aman hakim khan

रिकी पोंटिंग और अमन हाकिम खान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा,‘‘ पंत का बाहर होना बहुत बड़ा झटका है और यह मायने नहीं रखता कि हमने उनकी जगह किसे रखा है क्योंकि हमें तब भी ऋषभ की कमी खलेगी। मैं कोई मजाक नहीं कर रहा हूं या इस तथ्य को नहीं छुपा रहा हूं कि वह खेल के तीनों प्रारूपों में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है।’’

End of Feed