टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लिया संन्यास, भारत के खिलाफ आखिरी मैच

Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले सबको चौंकाते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया। भारत के खिलाफ वह आखिरी बार नजर आने वाली हैं। इससे पहले उनके पति मिचेल स्टार्क टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सबको चौंकाते हुए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हिली महिला टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगी। भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली घरेलू सीरीज के बाद हिली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। हीली ने स्पष्ट किया है कि वह इस साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा नहीं लेंगी। पर्थ में होने वाली वनडे सीरीज और एक डे-नाइट टेस्ट में वह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी। हिली ने कहा, "अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए हमेशा सबसे बड़ा सम्मान रहा है। भारत के खिलाफ आने वाली सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज होगी।"

Alyssa Healy

एलिसा हीली (साभार-Instagram)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने उन्हें क्रिकेट की ऑल-टाइम ग्रेट खिलाड़ियों में से एक बताया और ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट में उनके योगदान की सराहना की।

End of Feed