महान एलन डोनाल्ड का दावा, इस वजह से अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट छोड़ना शुरू कर देंगे खिलाड़ी

Allan Donald On Cricket Stress: पूर्व महान तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने सोमवार को कहा कि मौजूदा दौर में व्यस्त कार्यक्रम के प्रभाव से होने वाले शारीरिक तनाव के कारण खिलाड़ी लीग और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को छोड़ना शुरू कर दें तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • एलेन डोनाल्ड का बड़ा दावा
  • क्रिकेट से दूर जा सकते हैं खिलाड़ी
  • व्यस्त कार्यक्रम, थकान और मानसिक तनाव है वजह

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एलन डोनाल्ड (Allan Donald) ने सोमवार को कहा कि मौजूदा दौर में व्यस्त कार्यक्रम के प्रभाव से होने वाले शारीरिक तनाव के कारण खिलाड़ी लीग और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को छोड़ना शुरू कर दें तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

Allan Donald

एलन डोनाल्ड (Instagram)

‘एसए20’ के तीसरे सत्र से पहले दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की अहम श्रृंखला खेलनी है। इस श्रृंखला में उसके लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करना दांव पर लगा होगा लेकिन उसके कई अहम गेंदबाज चोटिल है।

End of Feed