IPL 2024, SRH vs RCB Preview: हैदराबाद-बेंगलुरु के बीच टक्कर, 300 के टोटल पर होगी निगाहें, जानें मैच की डिटेल्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 24, 2024, 04:21 PM IST

SRH vs RCB Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाली है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित मैच में एक बार फिर से रनों का अंबार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी हर जानकारी

SRH vs RCB Preview: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में निचले पायदान पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाह फिर से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार लगाने की होगी।

SRH vs RCB Preview.

हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इस आईपीएल चरण में तीन बार 250 रन का आंकड़ा पार कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने तू्फानी बल्लेबाजी दिखायी है, इसमें मुंबई इंडिंयस उसका सबसे पहला शिकार बनी और फिर बेंगलुरू में 2016 की विजेता टीम ने आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।इतना ही काफी नहीं था कि एसआरएच ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट गंवाये 125 रन का रिकॉर्ड बनाने के साथ आईपीएल में पहली बार 300 रन पार करने की संभावना भी बना दी थी।

End of Feed